इस ट्यूटोरियल में यह बताया गया है कि डिजिटल रूप से रास्टराइज़्ड बिटमैप इमेज को वैक्टर कला में कैसे बदला जाए। इस प्रोसेस को ट्रेसिंग या वैक्टराइज़ेशन कहा जाता है, और इसे या तो मैनुअल रूप से या स्वचालित उपकरण का उपयोग करके किया जा सकता है। इस ट्यूटोरियल में, हम बताते हैं कि इस कन्वर्ज़न को जल्दी और आसानी से करने के लिए Vector Magic का उपयोग कैसे करें।

यह ट्यूटोरियल किस प्रकार की इमेजेस पर लागू होता है?

यह ट्यूटोरियल इन पर लागू होता है:

  • ऐसे बिटमैप्स जिन्हें किसी वैक्टर कला ओरिजनल से डिजिटल रूप से रास्टराइज़्ड किया गया था

यह इस पर लागू नहीं होता है:

यह ट्यूटोरियल केवल वैक्टर कला मूल के डिजिटल रास्टराइज़ेशन से उत्पन्न होने वाले बिटमैप्स पर लागू होता है। इसकी जरूरत तब पड़ती है जब मूल वैक्टर कला खो गई हो या इसे पुनः प्राप्त करना असुविधाजनक या समय बर्बाद करने वाला हो। इस ट्यूटोरियल में, मैं ऐसी इमेज को पुनः-वैक्टरीकृत करने के प्रोसेस का वर्णन कर रहा हूँ।

इस ट्यूटोरियल को फॉलो करने के लिए मुझे किस चीज़ की जरूरत है?

  • यह ट्यूटोरियल Vector Magic डेस्कटॉप संस्करण का इस्तेमाल करता है। आप डेस्कटॉप एप्लिकेशन पेज से ट्रायल वर्ज़न डाउनलोड कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन संस्करण डेस्कटॉप संस्करण में पूरी तरह से स्वचालित मोड के समान है। उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस थोड़ा अलग दिखता है, लेकिन आप इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए ऑनलाइन संस्करण का भी उपयोग कर सकते हैं।

स्रोत इमेज

जो इमेज मैंने उदाहरण के रूप में चुनी है, उसे नीचे दिखाया गया है:

यह काफी हद तक उच्च-रेज़ोल्यूशन वाली इमेज (604x528 पिक्सेल्स) है बल्कि यह हमारे उपयोगकर्ताओं द्वारा अपलोड की जाने वाली इमेजेस में ऐसी श्रेणी के प्रति काफी हद तक विशिष्ट भी है। मैंने JPG या GIF की बजाय PNG का उपयोग करना भी चुना है, क्योंकि मैं इस ट्यूटोरियल को कंप्रेशन नॉइज़ पर काबू पाने की विशिष्ट चुनौतियों की बजाय बुनियादी वर्क-फ्लो पर केंद्रित करना चाहता हूँ।

बुनियादी विज़ार्ड

आइए हम शुरू करें। इस सेक्शन में, हम उन चरणों से गुजरेंगे जिन्हें आपको इस इमेज को ठीक से प्रोसेस करने के लिए Vector Magic डेस्कटॉप संस्करण में लेना चाहिए। यह एप्लिकेशन कैसे काम करती है, इसकी अनुभूति के लिए साथ-साथ काम करना करना सहायक हो सकता है।

हम इमेज को लोड करके शुरू करते हैं। ऐसा इमेज को एप्लिकेशन या उसके लॉन्चर आइकन पर ड्रैग और ड्रॉप करके, या पारंपरिक फाइल ब्राउज़ डायलॉग का उपयोग करके क्लिपबोर्ड से किया जा सकता है। अपनी पसंदीदा विधि चुनें और इमेज को एप्लिकेशन में लोड करें।

विज़ार्ड मोड

इमेज लोड होने पर आप विज़ार्ड मोड पेज पर पहुंच जाएंगे (नीचे दिखाया गया है)। इस ट्यूटोरियल में बुनियादी विज़ार्ड को फॉलो किया जाएगा, इसलिए आपको विज़ार्ड मोड पेज पर तीन बड़े बटनों में से दूसरे पर क्लिक करना चाहिए।

इमेज का प्रकार

यह आपको इमेज टाइप पेज पर ले जाएगा, जहाँ हमें यह चुनना होगा कि हम किस श्रेणी की इमेज पर काम कर रहे हैं। तीन विकल्प हैं, फोटोग्राफ, मिश्रित किनारों वाला लोगो (उपनाम-रोधी), और मिश्रित किनारों से रहित लोगो (उपनाम वाला)। इनमें से प्रत्येक श्रेणी से जुड़े आइकन उनके बीच के अंतर को दर्शाते हैं।

आगे बढ़ें और यह तय करने के लिए इस इमेज पर ज़ूम करें कि क्या यह मिश्रित किनारों वाला या इनसे रहित लोगो है (अर्थात, इसमें उपनाम-रोध है या नहीं)। आप माउस व्हील का उपयोग करके ज़ूम कर सकते हैं और माउस को क्लिक और ड्रैग करके हाथ उपकरण का उपयोग करते हुए इमेज के आसपास घुमा सकते हैं। इमेज में मौजूद किनारों में से किसी एक के नजदीकी निरीक्षण से पता चलेगा कि इस इमेज में उपनाम-रोधी किनारे हैं। इसलिए हम दूसरा विकल्प चुनते हैं, मिश्रित किनारों वाला लोगो।

आप ध्यान देंगे कि प्रोग्राम द्वारा इस विकल्प की भी सिफारिश और पूर्व-चयन किया गया था। यह चयन को आसान बनाने के लिए सुविधाजनक फीचर है।

पारदर्शिता

कई अन्य छवि दर्शकों और संपादकों की तरह, VM पृष्ठभूमि (छवि के पीछे) को इंगित करने के लिए एक चेकरबोर्ड पैटर्न का उपयोग करता है। इसलिए यदि किसी छवि में पारदर्शी अनुभाग हैं, जैसा कि यह करता है, तो वे चेकरबोर्ड के रूप में दिखाई देंगे। ऑनलाइन और डेस्कटॉप दोनों संस्करण पारदर्शिता का समर्थन करते हैं। ऑनलाइन संस्करण पारदर्शिता को स्वचालित रूप से बरकरार रखता है। डेस्कटॉप संस्करण में, पारदर्शिता चरण से आप चुन सकते हैं कि पारदर्शी क्षेत्रों को कैसे संभालना है। यदि पारदर्शिता सीमा पर अल्फा-ब्लेंडेड है (जैसा कि आमतौर पर पीएनजी छवियों के मामले में होता है), तो उपयोगकर्ता को पारदर्शिता को अकेला छोड़ देना चाहिए। यदि पारदर्शिता को 1-बिट पारदर्शिता मास्क (GIF के साथ) के रूप में लागू किया जाता है, लेकिन शेष छवि में एंटी-अलियासिंग है, तो छवि को उपयुक्त पृष्ठभूमि रंग में समतल करना आवश्यक है। यह पेज (नीचे दिखाया गया है) उपयोगकर्ता को यह चयन करने देता है। इस स्थिति में, पारदर्शिता अल्फ़ा-ब्लेंडेड है और हम वेक्टर परिणाम में पारदर्शिता को बनाए रखना चाहते हैं, इसलिए हम 'पारदर्शी छोड़ें' का चयन करेंगे।

इनपुट क्वालिटी

अगला विकल्प स्रोत इमेज की क्वालिटी है। अल्गोरिदम को इसे इसलिए जानने की जरूरत है ताकि नॉइज़ युक्त इमेज के मामले में, यह इमेज में संपीड़न नॉइज़ या अन्य खामियों को गलती से वास्तविक फीचर्ज़ के ऐसे प्रतीक के रूप में न समझे जिन्हें वैक्टर इमेज में दोबारा सृजित किया जाना है। इस मामले में, इनपुट इमेज बहुत साफ, चटख PNG है, जिसमें कोई नॉइज़ नहीं है। निश्चय ही यह एक उच्च क्वालिटी वाली इमेज है, इसलिए हम संबंधित विकल्प का चयन करेंगे (नीचे देखें)। परंतु यह सुनिश्चित करें कि किसी भी इमेज को नजदीकी जाँच के लिए ज़ूम इन किया जाए। कभी-कभी इमेज ज़ूम आउट किए जाने पर साफ और चटख दिख सकती है परंतु इसकी विस्तार से जाँच करने पर दोष स्पष्ट हो जाते हैं।

रंग मोड

अगला विकल्प यह निर्धारित करता है कि वैक्टरीकृत परिणाम में उपयोग किए जाने वाले रंगों का चयन कैसे किया जाता है। "कस्टम रंग" का अर्थ है कि आप उपयोग किए जाने वाले रंगों के सटीक सेट का चयन कर सकते हैं, जबकि "असीमित रंग" का अर्थ है कि अल्गोरिद्म स्वचालित रूप से इन्हें चुन लेगा। सामान्यतः, जब इमेज में बहुत सारे रंग हों, तो व्यक्ति को "असीमित रंग" चुनना चाहिए, और रंग बहुत कम होने पर "कस्टम रंग" चुना जाना चाहिए। परंतु कई बार बहुत कम रंग होने पर भी "असीमित रंग" का चयन करना समझदारी होती है क्योंकि उस विकल्प में कम समय लगता है। इस मामले में, मैं "कस्टम रंग" चुनने के प्रोसेस का प्रदर्शन करना चाहूँगा, इसलिए मैं वह विकल्प चुनूंगा (नीचे देखें)।

पैलेट चयन

"कस्टम रंग" मोड के लिए, उपयोगकर्ता को उन रंगों के विशिष्ट सेट का चयन करना होगा जिन्हें वह वैक्टर परिणाम में शामिल करना चाहता/चाहती है। इस पेज पर, ऐसे अनेक "क्विक पैलेट्स" दिखाए गए हैं जिनसे उपयोगकर्ता चयन कर सकता है। त्वरित पैलेट का चयन करने से वह पैलेट पेज के शीर्ष पर बॉक्स में दिखाई देता है। चयनित पैलेट में अलग-अलग रंगों को उन पर क्लिक करके संपादित किया या हटाया जा सकता है, और "+" आइकन पर क्लिक करके अतिरिक्त रंग जोड़े जा सकते हैं। इस मामले में, सात-रंग का त्वरित पैलेट सही विकल्प है (नीचे देखें), इसलिए हम इसे चुनते हैं और आगे बढ़ते हैं। प्रत्येक त्वरित पैलेट की बाईं ओर तीर यह इंगित करते हैं कि क्या प्रोग्राम को ऐसा लगता है कि यह संभावित उम्मीदवार है। दोहरा तीर प्रोग्राम का बेहतरीन अनुमान है। इस मामले में, बेहतरीन अनुमान (नौ रंग) सही नहीं था, लेकिन उस गलती को ठीक करने के लिए माउस का मात्र एक क्लिक अपेक्षित था। सही पैलेट का चयन करने के बाद, हमने वेक्टराइजेशन जॉब को शुरू करने के लिए "Next" दबाया।

समीक्षा परिणाम

वेक्टराइज़ेशन प्रोसेस में एक या दो मिनट लगते हैं, जो कि इस बात पर निर्भर करता है कि आपका प्रोसेसर कितना तेज़ है। इसके पूरा होने पर, आप स्वयं को "समीक्षा परिणाम" पेज पर पाएंगे। इस पेज पर, आप इमेज को थोड़ी बदली हुई सेटिंग्स के साथ जल्दी से दोबारा प्रोसेस कर सकते हैं, या आप इसे मैनुअल रूप से संपादित कर सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ छिटपुट दोष हो सकते हैं, फिर भी परिणाम को जब ज़ूम आउट करके देखा जाता है तो यह ठीक लगता है (नीचे देखें)। उन दोषों को कैसे ठीक किया जाए, इन्हें मैं अगले कुछ स्क्रीन शॉट्स में समझाऊंगा।

एक छोटा दोष

निम्नलिखित दो इमेजेस सैनिक के हेलमेट के विवरण दिखाती हैं जिसे खराब तरीके से पुनर्निर्मित किया गया है। हालांकि थोड़ा अस्पष्ट है, फिर भी ऐसा लगता है कि इस संकीर्ण बिंदु पर काला—नहीं बल्कि पीला—कनेक्ट होना चाहिए था। नीचे दिए गए दूसरे स्क्रीन प्रदर्शन में, बिटमैप मूल पर वैक्टरीकृत परिणाम की रूपरेखा दिखाई गई है। इस समस्या को ठीक करने के लिए, हम समस्या समाधान विकल्पों के निचले भाग पर "परिणाम संपादित करें" बटन पर क्लिक करते हैं।

सेगमेंटेशन को संपादित करें

सेगमेंटेशन संपादक काफी हद तक Microsoft पेंट या किसी अन्य साधारण बिटमैप संपादक की तरह काम करता है। यह उपयोगकर्ता को वैक्टर इमेज के अपरिष्कृत, पिक्सेल-संरेखित वर्ज़न के लिए मैनुअल संपादन की सुविधा देता है। ऐसी गलतियां जहाँ गलत आकृतियां कनेक्टेड हों, को सुधारने के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी है। इस मामले में, ऊपर की काली आकृति और निचली काली आकृति कनेक्ट नहीं होनी चाहिए, परंतु ये कनेक्ट हैं। नीचे दिया गया पहला स्क्रीन शॉट प्रोग्राम द्वारा मूल रूप से कम्प्यूटेड सेगमेंटेशन को दर्शाता है।

इसे ठीक करने के लिए, हम आई ड्रॉपर उपकरण का चयन करते हैं और इमेज में कहीं पर भी पीले रंग पर क्लिक करते हैं। फिर हम पेंसिल उपकरण का उपयोग करके निचली-आकृति के ऊपरी-बाएं-दो काले पिक्सेल्स को पीले रंग में बदलते हैं। जैसा कि नीचे दिए गए स्क्रीन प्रदर्शन में दिखाया गया है यह दो पीली आकृतियों को कनेक्ट करता है और दो काली आकृतियों को अलग करता है। इस परिवर्तन को करने के बाद, हम परिवर्तनों को लागू करने के लिए "अपडेट" बटन पर क्लिक करते हैं।

अंततः, दोबारा प्रोसेसिंग पूरा होने के बाद, परिणामी वैक्टर इमेज काफी बेहतर दिखती है (नीचे स्क्रीन शॉट देखें)। दो पीली आकृतियां कनेक्ट हैं और दो काली आकृतियां कनेक्ट नहीं हैं।

समीक्षा परिणाम - A देखें

अब, हम यह देखने के लिए कि चीजें किस तरह बदल गईं, आइए हम इमेज में कुछ अन्य स्थानों को देखें। नीचे दिए गए दो स्क्रीन शॉट्स, संबंधित वैक्टर इमेज (दूसरा स्क्रीन शॉट) की तुलना में मूल बिटमैप इमेज (पहला स्क्रीन शॉट) दिखाते हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, प्रोग्राम ने आधारभूत वैक्टर इमेज को फिर से पुनर्निर्मित करने का अच्छा काम किया। कोने जहाँ स्पष्ट होने चाहिए वहाँ वे स्पष्ट हैं और घुमाव जहाँ सपाट होने चाहिए वहाँ वे सपाट हैं।

समीक्षा परिणाम - B देखें

यहाँ एक और व्यू है जो मूल बिटमैप इमेज पर सुपरइम्पोज़्ड वैक्टर इमेज से रूपरेखा दर्शाता है। जैसा कि आप देख सकते हैं, नोड्स को सामान्यतः बेहद तर्कसंगत स्थानों पर रखा गया है, और वैक्टर इमेज मूल बिटमैप की वास्तविक आकृति सीमाओं का बहुत बारीकी से पालन करती है। अन्य ऑटो-ट्रेसिंग उपकरणों की तुलना में Vector Magic की सबसे अच्छी फीचर्ज़ में से एक यह है कि मूल बिटमैप में उपनाम-रोध के माध्यम से वैक्टर इमेज में किनारे सीधे धंसते है।

समीक्षा पूरी हो गई

जब आप समीक्षा पूरी कर लें तो बस "समीक्षा संपन्न" बटन पर क्लिक करें, या "अगला" पर क्लिक करें।

एक्सपोर्ट परिणाम

यह आपको आपके वैक्टरीकृत परिणाम को हार्ड डिस्क पर सेव करने, या किसी अन्य प्रोग्राम पर ड्रैग और ड्रॉप करने संबंधी पेज पर ले जाता है। इस मामले में, मैंने "तुरंत सेव करें" फीचर का इस्तेमाल करने का चयन किया है। "तुरंत सेव करें" आपको एक ही क्लिक से वैक्टरीकृत परिणाम को निर्दिष्ट डायरेक्टरी में सेव करने और निर्दिष्ट फाइल फॉर्मैट का उपयोग करने की सुविधा देता है। डायरेक्टरी डिफॉल्ट रूप से वही डायरेक्टरी होगी जिससे स्रोत इमेज आई थी और फाइल फॉर्मैट स्टिकी सेटिंग है, जिसका अर्थ है कि यह वही होगा जो आपने पिछली बार चुना था। फाइल नाम डिफॉल्ट रूप से बिटमैप नाम के समान होता है।

Inkscape में अंतिम क्लीन-अप

आप द्वारा इमेज को डिस्क पर सेव करने के बाद, आप इसे अपने पसंदीदा वैक्टर संपादक में लोड कर सकते हैं। मुझे Inkscape पसंद है क्योंकि यह मुफ्त है और इसमें Adobe Illustrator की अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हैं। नीचे दिए गए स्क्रीन शॉट में, मैंने अपनी SVG फाइल को Inkscape में लोड किया है और हेलमेट पर सूक्ष्म विशिष्टताएं ज़ूम इन करने के लिए मैग्निफाइंग ग्लास ज़ूम उपकरण का उपयोग कर रहा हूँ।

करीब से जाँचने पर, मैं देख सकता हूँ कि दो सबसे छोटी विशिष्टताएं, जिन्हें बड़ी विशिष्टताओं की तरह गोल अंडाकार के रूप में बदला जाना चाहिए था, गलती से इन्हें तीखे किनारों वाली आकृति के रूप में पुनर्निर्मित किया गया मानो कोई तिरछी फुटबॉल हो। यह VM में सुधारी जा सकने वाली चीज नहीं है, इसलिए मैं यह समझाऊंगा कि इसे Inkscape में कैसे ठीक किया जाए। संबंधित प्रचालन Adobe Illustrator या CorelDraw में भी काम करेगा। सबसे पहले, नोड चयन उपकरण (किनारे पर स्थित टूलबार में ऊपर से दूसरा उपकरण) का उपयोग करके तीखे कोनों पर नोड्स का चयन करें। फिर ऊपरी टूलबार की दूसरी पंक्ति में "make selected nodes smooth" ("चयनित नोड्स सपाट करें") आइकन पर क्लिक करें। यह बटन नीचे दिए गए स्क्रीन शॉट में दर्शाया गया है।

फिर दूसरे समस्याग्रस्त अंडाकार के साथ भी ऐसा ही करें। यदि किसी भी अंडाकार को इसकी बदली गई आकृति के लिए भरपाई के चलते ले जाने की आवश्यकता हो तो आप सामान्य "select and transform objects" ("ऑब्जेक्ट्स का चयन करें और इन्हें रूपांतरित करें") उपकरण (सामान्य माउस-कर्सर उपकरण जो किनारे टूलबार के शीर्ष पर स्थित है) से ऐसा कर सकते हैं। उन संशोधनों के बाद, परिणाम इस तरह दिखना चाहिए।

निष्कर्ष

और बस हो गया! इस ट्यूटोरियल को जान-बूझकर बहुत गहन रूप से लिखा गया था, इसलिए कई बार यह थोड़ा लंबा हो जाता है। एक बार जब आपको इसकी जानकारी हो जाती है, तो बिटमैप इमेजेस को बहुत तेज़ी और आसानी से वैक्टर कला में बदला जा सकेगा। Vector Magic में निर्मित अल्गोरिद्म हालांकि अत्याधुनिक है, फिर भी यह सम्पूर्ण नहीं है, इसलिए हमने मैनुअल संपादन फीचर शामिल की है। यह फीचर भी आपको सब कुछ ठीक करने की क्षमता नहीं देगी, इसलिए मैंने यह भी बताया है कि आप कार्य के बाद चीजें ठीक करने में सहायता के लिए आम वैक्टर संपादक का उपयोग कैसे कर सकते हैं।

शुभकामनाएं, और वैक्टरीकृत करना शुभ रहे!


प्री-क्रॉप

आपकी इमेज का आकार, आकार की सीमा से अधिक है। बेहतरीन परिणामों के लिए, कृपया इमेज की उस भाग तक काट-छाँट करें जिसे आप वैक्टरीकृत करन चाहते हैं।

आकार सीमा


ओरिजनल इमेज

आकार:
आस्पेक्ट अनुपात:
मेगापिक्सेल्स:

काट-छाँट की गई इमेज

आकार:
आस्पेक्ट अनुपात:
मेगापिक्सेल्स:
काट-छाँट की गई इमेज का आकार सीमा से अधिक है और इसे फिट करने के लिए स्केल किया जाएगा।
आकार सीमा पूरी हो गई, पूरा रेज़ोल्यूशन बनाए रखा गया।